कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक कर सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की आपूर्ति और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। आयुक्त ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और केवल अधिकृत सरकारी जानकारी पर ही विश्वास करें।
#Kumaon #Nainital #HealthDepartment #DeepakRawat #Healthcare #TBFreeIndia #DengueAwareness #AyushmanBharat #MaternalHealth #ChildHealth #CervicalCancer #Vaccination #Uttarakhand #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Jul 20, 2026