मिर्ज़ापुर: दहेज हत्या के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने सेमरा गांव निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम 5:00 बजे क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी एक अभियुक्त को दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि वादी अमृतलाल कन्नौजिया पुत्र दयाशंकर कन्नौजिया ने मुकदमा दर्ज कराया था। उप निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने अभियुक्त बंटी कन्नौजिया पुत्र सुभाष कन्नौजिया निवासी सेमरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।