मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा के पास दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
बुधवार की रात 7:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें अनीश सोनकर जो की खास मांडा प्रयागराज का रहने वाला है। जिन्हें मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही दो अन्य घायल रामबाबू जो की बैदपुर सोहनवा मिर्जापुर के रहने वाले हैं। दूसरे अभय राज जो की खास मंडा प्रयागराज के रहने वाले है।