मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना कोतवाली देहात पर वादी राजू बिंद निवासी बैयाडाड कोतवाली देहात द्वारा नाम जद अभियुक्त के विरुद्ध वादी के भाई को मारपीट कर हत्या का प्रयास व धमकी देने के संबंध में तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। बुधवार की दोपहर 2:00 उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हरिहर उर्फ हरिराम निवासी जिऊती को गिरफ्तार कर जेल भेजा।