मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली पुलिस ने लूट के मामले में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देहात कोतवाली पुलिस ने लूट के मामले में बुधवार की शाम 4:00 बजे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में आशीष बिंद पुत्र महेश बिंद निवासी बघेल, विष्णु विश्वकर्मा पुत्र मनोज निवासी बथुआ एवं संदीप यादव पुत्र रमेश निवासी लोहंदी शामिल हैं। वादी में 22 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया था।