बिजावर: कलेक्टर जनसुनवाई में राहत: बिजावर के दिवंगत कर्मी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति का आश्वासन
छतरपुर के बिजावर जनपद पंचायत में पदस्थ दिवंगत कर्मचारी धनीराम रायकवार की पत्नी अंजू रायकवार ने जनसुनवाई में अनुकंपा नियुक्ति की मांग रखी थी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे पीड़ित परिवार को राहत मिली। जिसकी जानकारी महिला ने बुधवार की शाम 5 बजे दी है।