घोड़ाडोंगरी: सारणी के शोभापुर में भव्य देवी जागरण का आयोजन, आकर्षक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
सारणी नगर के शोभापुर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह के माहौल के बीच भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता रानी की आराधना की। देवी जागरण के दौरान एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।