गड़हनी: गड़हनी थाना क्षेत्र के अगियांव गांव में महिला की गोली मारकर हत्या, भैसुर पर हत्या का आरोप
गड़हनी थाना क्षेत्र के अगियांव गांव में बुधवार की सुबह घर में भैसुर ने एक महिला को गोली मार कर हत्या कर फरार हो गया। मृतक महिला अगिआव निवासी अमित राय की 40 वर्षीय पत्नी सीमा देवी है। सीमा देवी कुछ दिन पहले ही हरियाणा से घर आई थी ,पति बाहर ही थे। हत्या के बाद गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया है और जांच में जुट गई।