बक्सर: सनातन तपोभूमि बक्सर को होम-स्टे योजना से बाहर करना अन्याय: राजकुमार चौबे संयोजक विश्वामित्र सेना
Buxar, Buxar | Jul 8, 2026 बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई होम-स्टे योजना का विश्वामित्र सेना ने स्वागत किया है। संगठन का कहना है कि यह पहल पर्यटन, स्थानीय रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। लेकिन योजना के तहत घोषित 16 जिलों के 34 पर्यटन स्थलों की सूची में बक्सर को नहीं रखे जाने पर विश्वामित्र सेना ने गहरा आक्रोश जताया है।