बीना: प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में भोपाल से लौटते समय 44 वर्षीय यात्री की मौत, पुलिस ने बीना रेलवे स्टेशन पर उतारा शव
Bina, Sagar | Sep 25, 2024 संजीव पिता रविंद्र मोहन तिवारी निवासी मोठ झांसी उत्तर प्रदेश अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए भोपाल गए थे और वापस लौटते समय प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी जवान रेलवे स्टेशन पहुंच गए और ट्रेन से मृतक यात्री के शव को उतारा गया। जीआरपी ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव सब परिजनों के सुपुर्द कर दिया।