Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

फरीदाबाद: Sh. Sanjay Joon, IAS , Divisional Commissioner Faridabad visited Bk Hospital, Faridabad today. #faridabad

Faridabad, Faridabad | May 5, 2021

MORE NEWS

फरीदाबाद में 15 फीट ऊंची दीवार बनी मासूम की मौत का कारण

फरीदाबाद। फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में शनिवार शाम 15 फुट ऊंची दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में सारण थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाले तीन पार्टनरों और प्लॉट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और देर रात गुस्साए लोगों ने बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के कार्यालय पर पथराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

मामा के घर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे संजय कॉलोनी निवासी शीतल अपनी बेटियों दिव्या, खुशी और सृष्टि के साथ पर्वतीय कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर जा रही थीं। मामा के घर से करीब 50 मीटर पहले वे एक 15 फुट ऊंची दीवार के पास से गुजर रही थीं। उसी समय वहां एक अन्य महिला भी अपनी बेटी के साथ मौजूद थी।

जेसीबी से रखा जा रहा था भारी निर्माण सामग्री

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस प्लॉट के पास यह दीवार बनी हुई थी, वहां जेसीबी की मदद से भारी बिल्डिंग मटेरियल दीवार के सहारे ऊंचाई पर रखा जा रहा था। अधिक वजन के कारण दीवार अचानक भरभराकर गली की ओर गिर गई और वहां से गुजर रहे लोग उसकी चपेट में आ गए।

दो महिलाएं और चार बच्चियां मलबे में दबीं

दीवार गिरने से दो महिलाएं और चार बच्चियां मलबे के नीचे दब गईं। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और फावड़ों तथा अपने हाथों से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 8 वर्षीय दिव्या को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

सारण थाना प्रभारी हुकम सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के तीन पार्टनर चरणजीत, हरदीप और अजीत तथा प्लॉट मालिक चतर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
#FaridabadNews #BreakingNews #ParvatiyaColony #WallCollapse #BuildingMaterial #ConstructionSafety #FIR #PoliceInvestigation #HaryanaNews #AccidentNews

फरीदाबाद में 15 फीट ऊंची दीवार बनी मासूम की मौत का कारण फरीदाबाद। फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में शनिवार शाम 15 फुट ऊंची दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में सारण थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाले तीन पार्टनरों और प्लॉट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और देर रात गुस्साए लोगों ने बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के कार्यालय पर पथराव कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मामा के घर जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे संजय कॉलोनी निवासी शीतल अपनी बेटियों दिव्या, खुशी और सृष्टि के साथ पर्वतीय कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर जा रही थीं। मामा के घर से करीब 50 मीटर पहले वे एक 15 फुट ऊंची दीवार के पास से गुजर रही थीं। उसी समय वहां एक अन्य महिला भी अपनी बेटी के साथ मौजूद थी। जेसीबी से रखा जा रहा था भारी निर्माण सामग्री स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस प्लॉट के पास यह दीवार बनी हुई थी, वहां जेसीबी की मदद से भारी बिल्डिंग मटेरियल दीवार के सहारे ऊंचाई पर रखा जा रहा था। अधिक वजन के कारण दीवार अचानक भरभराकर गली की ओर गिर गई और वहां से गुजर रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। दो महिलाएं और चार बच्चियां मलबे में दबीं दीवार गिरने से दो महिलाएं और चार बच्चियां मलबे के नीचे दब गईं। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और फावड़ों तथा अपने हाथों से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 8 वर्षीय दिव्या को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस सारण थाना प्रभारी हुकम सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के तीन पार्टनर चरणजीत, हरदीप और अजीत तथा प्लॉट मालिक चतर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है। #FaridabadNews #BreakingNews #ParvatiyaColony #WallCollapse #BuildingMaterial #ConstructionSafety #FIR #PoliceInvestigation #HaryanaNews #AccidentNews

Faridabad, Faridabad | Jun 28, 2026

पत्नी से परेशान होकर व्यक्ति ने ले ली अपनी जान। दोनों के बीच में हुआ था किसी बात को लेकर झगड़ा #BreakingNews #Faridabad #SuicideCase #FamilyDispute #DomesticDispute #CrimeNews #LatestNews #PoliceInvestigation #HaryanaNews

पत्नी से परेशान होकर व्यक्ति ने ले ली अपनी जान। दोनों के बीच में हुआ था किसी बात को लेकर झगड़ा #BreakingNews #Faridabad #SuicideCase #FamilyDispute #DomesticDispute #CrimeNews #LatestNews #PoliceInvestigation #HaryanaNews

Faridabad, Faridabad | Jun 28, 2026

फरीदाबाद में 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौ+त 
#Faridabad #BreakingNews #ParvatiyaColony #WallCollapse #FIR #FaridabadPolice #HaryanaNews #AccidentNews #JusticeForDivya #LatestNews

फरीदाबाद में 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौ+त #Faridabad #BreakingNews #ParvatiyaColony #WallCollapse #FIR #FaridabadPolice #HaryanaNews #AccidentNews #JusticeForDivya #LatestNews

Faridabad, Faridabad | Jun 28, 2026

फरीदाबाद: Sh. Sanjay Joon, IAS , Divisional Commissioner Faridabad visited Bk Hospital, Faridabad today. #faridabad - Faridabad News