#कहानी_बदलाव_की
प्रधानमंत्री आवास योजना के की बदौलत पक्का मकान मिलने से खुश हैं आरिफ खान
मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ के रहने वाले आरिफ खान अब बहुत खुश है पहले आरिफ कच्चे मकान में रहते थे लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान में रह रहे हैं l
हाल ही में वर्ष 2026 27 में आरिफ को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की बदौलत पक्का आवास मिल गया है मजदूरी करने वाले आरिफ बहुत खुश हैं वे बताते हैं कि आर्थिक परेशानी के कारण पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे लेकिन नगर पालिका ने उनका नाम प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के हितग्राहियों की सूची में शामिल किया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की योजना की बदौलत अब वह अपने परिवार के साथ मल्हारगढ़ के वार्ड नंबर 2 में खुशी-खुशी अपने पक्के मकान में रह रहे हैं जिससे उन्हें मौसम की मार और अन्य परेशानियों से मुक्ति मिल गई है इसके लिए आरिफ प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं l
#सेवा_संकल्प_अभियान
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026