बक्सर: जनशताब्दी एक्सप्रेस में मानव बम की सूचना से हड़कंप, महिला के पास मिली शराब
Buxar, Buxar | Apr 17, 2026 स्थानीय स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे सुरक्षा बल बक्सर के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी 15 कोच में एक महिला के शरीर पर बम लगा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आरपीएफ ने तत्काल मोर्चा संभाला। सूचना मिलने तक ट्रेन बक्सर से पटना के लिए निकल चुकी थी।