चूरू: चूरू में पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र
Churu, Churu | Nov 2, 2026 पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए विभिन्न वार्डों से पांच प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार ताराचंद मीणा के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. पंचायत समिति सभागार में नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 3 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा शामिल रही.