गुलाना: गुजरात में मिली ग्राम घनसोदा से लापता हुई नाबालिग बालिका, एक आरोपी को भी सलसलाई पुलिस ने पकड़ा
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम घनसोदा से 45 दिन पहले लापता हुई नाबालिग बालिका गुजरात में मिली है। मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। जांच के दाैरान पुलिस को नाबालिग बालिका के गुजरात में होने की जानकारी लगी थी। जिस पर सलसलाई थाना पुलिस गुजरात पहुंची और नाबालिग बालिका को ढुंढ निकाला। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।