गुलाना: ग्राम पंपापुर में खेत से बकरियां निकालने की बात को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
ग्राम पंपापुर में खेत से बकरियां निकालने की बात को लेकर एक महिला के साथ दो लोगों ने मारपीट कर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की पीड़ित महिला ने सलसलाई थाना पुलिस को शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार रानीबाई की शिकायत पर मिथुन और आशु के खिलाफ केस दर्ज किया है।