गुलाना: भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सलसलाई में जलाया राहुल गांधी का पुतला
संसद में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर गुलाना क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए बुधवार को राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा सलसलाई बस स्टैंड पर जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी की शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया।