गुलाना: स्कूल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर चालक के खिलाफ अकोदिया थाना पुलिस दर्ज की एफआईआर
अकोदिया शुजालपुर मार्ग पर आज शारदा कॉन्वेंट स्कूल अकोदिया के बच्चों को ले जा रही विद्यालय का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर अकोदिया थाना पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने पर एफआईआर दर्ज किया है। बता दें की स्कूल वाहन में कुल 17 बच्चे सवार थे। जिनमें से 8 बच्चे घायल हुए थे।