गुलाना: गुलाना पुलिस चाैकी पर हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, पुलिस चाैकी प्रभारी ने दिए दिशा निर्देश
आगामी त्यौहारों को देखते हुए बुधवार को गुलाना पुलिस चाैकी पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्याैहारों के दाैरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस चाैकी प्रभारी एसआई नरेंद्र कुशवार ने त्योहार के दाैरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। साथ ही एक जुलाई से लागू हुए नए कानून की जानकारी भी लोगों को दी।