बक्सर: बक्सर में प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा की प्रारंभिक परीक्षा का डीएम और एसपी ने लिया जायजा
Buxar, Buxar | May 11, 2025 बक्सर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना द्वारा प्रकाशित कार्यालय परिचारी प्रारंभिक परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त तरीके से सम्पन्न कराने हेतु डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण रविवार की दोपहर 12 बजे किया।