बक्सर: IESM बक्सर ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मनाया विजय उत्सव, मार्च निकालकर पाकिस्तान को आतंक का पालक बताया
Buxar, Buxar | May 11, 2025 बक्सर IESM जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में मां मुंडेश्वरी अस्पताल स्थित सैनिक कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में हाल ही में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सभी सैनिकों ने हर्ष व्यक्त किया और विजय का जश्न मनाया। इस क्रम में मां मुंडेश्वरी अस्पताल से पूर्व सैनिकों ने मार्च निकाला।