अशोकनगर पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले के सभी विवेचना अधिकारियों को सोमवार को दोपहर 3 बजे सीसीटीएनएस ई-विवेचना के तहत टैबलेट वितरित कर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ई-विवेचना, ई-साक्ष्य और ई-डार ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई।