वाराणसी में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी पर तंज कसा, कहा- रहेंगे विदेश, लड़ेंगे चुनाव?
Sadar, Varanasi | Apr 16, 2025 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राहुल गांधी पर वाराणसी में तंज कसा है। राहुल गांधी के गुजरात में बीजेपी के हराने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव तो बिहार में होने जा रहा है, गुजरात किस लिए जा रहे है. बिहार में चुनाव लड़े, वहां पर पहले हरा दें।