दादरी: सेक्टर-78 में स्थित महागुन सोसायटी में सोसायटी वासियों ने एओए समिति के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
नोएडा के सेक्टर 78 में स्थित महागुण सोसायटी में रविवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब सोसायटी वासियों ने एओए समिति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज सोसायटी वासियों ने एओए समिति के विरोध में नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। सोसायटी वासियों ने बताया है कि सोसाइटी में पिछले 6 वर्षों से एओए समिति के चुनाव नहीं कराए गए हैं।