दादरी: पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्रों पर केंद्रीय विद्यालय में बच्चों का प्रवेश कराने वाले बर्खास्त सिपाही को सेक्टर-82 से पकड़ा
नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने रविवार को फर्जी प्रमाण पत्रों पर केंद्रीय विद्यालय में बच्चों का प्रवेश करने वाले केंद्रीय पुलिस बल के बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से जीडी देवदास के रूप में हुई है अभियुक्त को वर्ष 2008 में अनुशासनहीनता के चलते केंद्रीय पुलिस बल से बर्खास्त किया गया था। अभियुक्त को आज जेल भेजा जा रहा है