दादरी: नोएडा स्टेडियम में आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली भव्य रामलीला के लिए किया गया भूमि पूजन, सांसद रहे मौजूद
नोएडा स्टेडियम में रविवार को आगामी अक्टूबर में आयोजित होने वाली भव्य रामलीला के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। वहीं जनपद के गणमान्य लोग भी भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए।