दादरी: सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी सोसाइटी में दबंग महिलाओं ने फ्लैट में घुसकर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ की जमकर मारपीट
नोएडा के सेक्टर-75 में स्थित गोल्फ सिटी सोसाइटी में रविवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब दो दबंग महिलाओं ने फ्लैट में घुसकर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ जमकर मारपीट की, वहीं महिलाओं ने फ्लैट में तोड़फोड़ को भी अंजाम दिया। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने सोसाइटी में रहने वाले तथाकथित सपा नेता विजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।