दादरी: सेक्टर-113 थाना पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को FNG रोड के समीप से किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने रविवार को जनपद में घरों में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से आदित्य व दीपक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं जो लंबे समय से जनपद में सूने पड़े घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे । अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।