पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का नेतृत्व प्रभारी अंचल अधिकारी सह राजस्व पदाधिकारी अनिल कुमार ने किया। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कुल पांच मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।