शाजापुर: कलेक्ट्रेट में शिक्षा व परिवहन व्यवस्थाओं में सुधार पर ज़ोर, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री ने की समीक्षा
शाजापुर पहुंचे प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में जिले में दोनों विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए शिक्षा गुणवत्ता सुधार और यातायात जागरूकता पर विशेष जोर दिया।बैठक में क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी शाजापुर विधायक अरुण भीमावद सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।