🚨 ब्रेकिंग खटीमा 🚨
🇮🇳 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद 119 वीर जवानों को पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि, मनाया वालोंग दिवस।
🔹 6 कुमाऊं रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सैनिकों ने वीर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया नमन।
🔹 टनकपुर रोड स्थित जायका रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम।
🔹 1962 के भारत-चीन युद्ध के चश्मदीद पूर्व सैनिक बद्री दत्त पांडेय ने साझा किए युद्ध के अनुभव और संस्मरण।
🔹 बोले- बेहद विषम परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद भारतीय जवानों ने चीनी सेना से लड़ा था मुकाबला।
🔹 वक्ताओं ने 1962 के युद्ध की वीरगाथा को याद कर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य को किया नमन।
🔹 पूर्व सैनिकों ने कहा- आज भी देश की सीमाओं की रक्षा के लिए दुश्मन से दो-दो हाथ करने का रखते हैं हौसला।
🔹 सेवानिवृत्त कैप्टन महेश जोशी ने किया कार्यक्रम का संचालन।
🔹 मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कैप्टन गंभीर सिंह धामी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहे मौजूद।
🇮🇳 बेबाक उत्तराखंड #डिजिटल ✍️✍️✍️