डिंडौरी: मोहदा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन घायल, ज़िला अस्पताल में उपचार जारी
डिंडौरी जिले के मोहदा गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसे में मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात 9:00 दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई और हादसे में तीन लोग घायल हो गए जिला अस्पताल चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।