उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ की अध्यक्षता में हुई प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बीडीओ श्री तिवारी ने मध्याह्न भोजन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद नहीं होना चाहिए।