ग्रेटर नोएडा में रोजाना निकलने वाले कूड़े के निस्तारण को लेकर प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू कर दिया गया है।
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव और ओएसडी गिरीश कुमार झा की मौजूदगी में प्लांट का शुभारंभ किया।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और गांवों से रोजाना करीब 800 टन कूड़ा निकलता है, जिसे अब लखनावली स्थित फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में प्रोसेस किया जाएगा।
प्लांट में गीले और सूखे दोनों तरह के कूड़े का निस्तारण होगा। गीले कूड़े से खाद तैयार की जाएगी, जबकि सूखे कूड़े से आरडीएफ बनाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल सीमेंट कारखानों में किया जाएगा।
प्राधिकरण का कहना है कि इस प्लांट के शुरू होने से रोजाना निकलने वाले कूड़े का समय पर निस्तारण हो सकेगा और लखनावली में कूड़े का ढेर लगने की समस्या पर भी रोक लगेगी।
वहीं, लखनावली में पहले से जमा लिगेसी वेस्ट को प्रोसेस करने का काम भी जारी है। प्राधिकरण के इस कदम से ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Sep 23, 2026