भीलवाड़ा: उमंग अभियान के तहत द यूनिक कैफे से 2 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया, प्रतापनगर पुलिस स्टेशन में प्रकरण दर्ज
भीलवाड़ा। राजस्थान पुलिस के द्वारा बाल श्रम मुक्त हेतु चलाए जा रहे उमंग 7 अभियान के तहत पटेल नगर स्थित द यूनिक कैफे से 2 बाल श्रमिक को मुक्त करवाया गया, मुक्त करवाए गए बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रकला ओझा एवं सदस्य विनोद राव के समक्ष प्रस्तुत किये गये, बाल कल्याण समिति ने बच्चों को आश्रय हेतु राजकीय आश्रय गृह में रखवाया गया,