मथुरा: रमन रेती आश्रम में होली महोत्सव का आयोजन, डीएम एवं एसएसपी ने खेली होली और दी शुभकामनाएं
गोकुल स्थित रमणरेती आश्रम में शनिवार दोपहर होली महोत्सव का आयोजन किया गया ब्रज की पारंपरिक होली का अद्भुत उल्लास देखने को मिला इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं और संतों के साथ होली उत्सव का आनंद लिया देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार जताया और शुभकामनाएं दी जहां होली का उत्साह दिखा