गुना नगर: लक्ष्मी नगर में लड़की का अपहरण, दो युवकों को पकड़ा गया, पुलिस मौके पर पहुंची
गुना में कैंट थाना के लक्ष्मी नगर में शिवपुरी जिले के रन्नौद निवासी दो युवकों पर घर में घुसकर युवती के अपहरण का आरोप लगाया है। 17 मार्च को सामने आई जानकारी में घटना बीते रोज की बताई गई है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। वही युवकों ने भी शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला जांच में लिया है।