रीवा: कबाड़ी मोहल्ले में अवैध नशे का साम्राज्य और थाना प्रभारी की गुंडागर्दी, तत्काल सस्पेंड करने की मांग!
रीवा। शहर में 'देशभक्ति-जनसेवा' का नारा बुलंद करने वाली पुलिस का असली चेहरा उजागर हो चुका है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जहां एक ओर अवैध गतिविधियों और वसूली का बोलबाला है, वहीं दूसरी ओर न्याय मांगने पहुंचे आम नागरिकों के साथ थाना प्रभारी की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
सोमवार सुबह सिविल लाइन पुलिस ने गंगा वाटिका के सामने एक आइसक्रीम ठेले से नशीली सिरप (कोरेक्स) जब्त कर एक व्यक्ति को पकड़ा था। आरोप है कि थाने में पदस्थ एक विवादित आरक्षक (जो सालों से नीली बाइक पर शहर में जम कर सेटिंग का खेल खेल रहा है) ने निर्दोष व्यापारी को साजिश के तहत फंसाया। इसके विरोध में साहू समाज व व्यापारियों ने पहले IG कार्यालय में निष्पक्ष जांच का आवेदन दिया और फिर सिविल लाइन थाने पहुंचे।
थाना प्रभारी का आपा खोना और खुला घमंड
सामाजिक कार्यकर्ता बंसी साहू और पीड़ित परिवार जब आवेदन की पावती लेकर शांतिपूर्वक मुख्य द्वार पर TI का इंतजार कर रहे थे, तब पहुंचे थाना प्रभारी कार्रवाई करने के बजाय आगबबूला हो गए। वायरल वीडियो में TI न सिर्फ तेज आवाज में धमकाते और थप्पड़ मारते दिख रहे हैं, बल्कि खुलेआम यह कहते नजर आए— "जितनी ताकत लगानी हो लगा लो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।"
कबाड़ी मोहल्ले में नशे का कारोबार और हफ्ता वसूली
सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का कबाड़ी मोहल्ला अवैध गतिविधियों का मुख्य अड्डा बन चुका है। वहां देर रात तक दुकानें खुली रहती हैं और खुलेआम कोरेक्स व गांजे की बिक्री की जा रही है। शराब दुकानों में खुलेआम लेन-देन चल रहा है और कबाड़ियों से हर महीने बंधी-बंधाई 'हफ्ता वसूली' की जा रही है।
कानून-व्यवस्था ध्वस्त, हाल ही में हुई थी कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या
क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातें पुलिस गश्त की पोल खोल रही हैं। हाल ही में क्षेत्र में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की निर्मम हत्या हो चुकी है। अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम पुलिस का ध्यान सिर्फ वसूली और निर्दोष जनता पर रौब झाड़ने में लगा है।
तत्काल सस्पेंशन की मांग
थाना प्रभारी की इस कार्यशैली और अवैध गतिविधियों को शह देने के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। मांग की जा रही है कि केवल कागजी जांच के बजाय दोषी थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
#SuspendCivilLineTI #StandWithBansiSahu #RewaPolice #VindhyaNews #RewaCrime #ActionOnCorruption #StopIllegalDrugTrade #MPPolice #StandWithBansiSahu #SuspendCivilLineTI #RewaPolice #VindhyaNews #RewaCrime #MadhyaPradeshPolice #JusticeForVictims
Huzur Nagar, Rewa | Aug 25, 2026