अशोकनगर जिले ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाताओं के डिजिटलीकरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि निर्धारित समय सीमा से पहले हासिल की गई है, जिससे अशोकनगर मध्य प्रदेश में यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाला पहला जिला बन गया है।