पटियाली: सिढपुरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, गूंजे जय भीम के नारे
सिढपुरा क्षेत्र के ग्राम ताजपुर से कस्बा तक बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व चेयरमैन विशाल बाबू गुप्ता ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ गौरव पांडे, गोल्डी सिंह, संदीप कुमार व दारा सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। झांकियों और बैंड के साथ निकली यात्रा ने लोगों का मन मोह लिया।