मुंगेर: मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा हत्याकांड में संलिप्त अपराधी को किया गया गिरफ्तार
Munger, Munger | Mar 17, 2024 पुलिस से अधीक्षक के निर्देश पर बीते दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर बगीचा में युवक हत्याकांड को लेकर परीक्ष्यमान पुलिस अधीक्षक सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी आधार पर अग्रतर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अपराधी को संभूगंज बांका से गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।