हनुमानगढ़: जंक्शन में 10 लाख रुपए लौटाने से किया इनकार, कोर्ट के आदेश पर जंक्शन थाना में मुकदमा हुआ दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन में कथित रूप से 10 लाख रुपए लेकर लौटने से इनकार करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर जंक्शन पुलिस थाना में जैसलमेर निवासी पुरखाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवादी आईडीबीआई बैंक में कार्यरत है और जैसलमेर में पुरखाराम को जरूरत पड़ने पर 10 लाख रुपए नगद दिए थे।