सागर नगर: रेल्वे कॉलोनी के बीच रनिंग रूम बनाए जाने पर यूनियन असहमत, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर किया प्रदर्शन
चित्तरंजन रेल्वे कॉलोनी के आवासीय भवन को रनिंग रुम बनाए जाने के विरोध में शनिवार की दोपहर 1 बजे वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ शाखा सागर द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर द्वारसभा का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस द्वारसभा को संबोधित करते हुए वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ सागर शाखा के अध्यक्ष बनवारी लाल मीना द्वारा रेल्वे कालोनी...