सागर नगर: बीएमसी के स्टाफ रेजिडेंशियल इलाके में सफाई अभियान चला, क्लेरिकल, टेक्नीशियन व नोडल अधिकारी शामिल रहे
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह 11 बजे शासन के निर्देशानुसार समुदायिक भागीदारी एवं श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के 12 वें दिन महाविद्यालय के क्लेरिकल एवं टेक्नीशियन स्टाफ रेजिडेंशियल एरिया की सफाई का कार्य किया गया।