प्रयागराज: एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत, भाजपा अध्यक्ष बोले- मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रयागराज एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश में जनसभा के लिए जाते समय नड्डा कुछ देर के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पर रुके। यहां पर महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्य्क्ष राजेंद्र मिश्र, भाजपा फूलपुर लोकसभा के प्रत्याशी प्रवीण पटेल और इलाहाबाद के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।