प्रयागराज: शाहगंज के पानदरीबा गली से चोर ने मोटरसाइकिल की चोरी, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित पानदरीबा गली से मोटरसाइकिल चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,पीड़ित व्यक्ति सुशील कुमार बिंद निवासी शिवराजपुर गौरा मिर्जापुर पानदरीबा स्थित दुकान पर कार्य करते हैं, पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस को मामले की लिखित तहरीर दी गई है, पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।