प्रयागराज: नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी में यूपी बोर्ड, 25 अप्रैल से पहले घोषित कर सकता है बोर्ड परीक्षा का परिणाम
22 फरवरी 2024 से शुरू हुई परीक्षा में पूरे प्रदेश के करीब 55 लाख परीक्षार्थियों परीक्षा में शामिल हुए थे,मुख्यालय से सभी केंद्रो की ऑनलाइन निगरानी कराई गई थी,परीक्षा के लिए 8 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए थे जो की CCTV कैमरे की नजर में थे, जबकि परीक्षा 9 मार्च को समाप्त हुई थी, इस बार परिणाम जारी करने को लेकर पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की तैयारी है।