प्रयागराज: संगम क्षेत्र में अवैध तरीके से लगाई गई दर्जनों दुकानों पर मेला प्राधिकरण द्वारा की गई कार्रवाई
गंगा-यमुना अदृश्य त्रिवेणी के संगम तट पर देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन संगम में दर्शन व स्नान को आते हैं,ऐसे में संगम तट के कई स्थानों पर दुकान लगाई जाती है,मेला प्राधिकरण द्वारा अवैध दुकानों पर कार्यवाई की गई है,करीब एक दर्जन दुकानों को ध्वस्त किया गया है,संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए मेला प्राधिकरण द्वारा कार्यवाई की गई है।