प्रयागराज: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रयागराज एयरपोर्ट से एमपी के सतना-सीधी में जनसभा के लिए हुए रवाना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे यहां पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।जेपी नड्डा लगभग 11:00 बजे दिल्ली से चलकर प्रयागराज एयरपोर्टआए थे। यहां लगभग 15 से 20 मिनट तक रहे और कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना फिर मध्य प्रदेश के सतना सीधी में जनसभा के लिए रवाना हो गए।