प्रयागराज: गैंगस्टर मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में अफजाल अंसारी की अर्जी पर होगी सुनवाई
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के बहुचर्चित बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी की अर्जी पर गैंगस्टर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी।अफजाल अंसारी को गैंगस्टर केस में 4 साल की सजा हुई है।सजा को रद्द करने के लिए अफजाल अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की है, गैंगस्टर मामले को लेकर आज सुनवाई होगी।